जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था अति उत्तम शक्ति दरबार की ओर से मंगलवार को श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर हरहरगुटटू स्थित अति उत्तम शक्ति दरबार में रुद्राभिषेक किया गया. जय बाबा अति उत्तमेश्वर और सभी 13 शिवलिंगों (अति उत्तमेश्वर ज्योतिर्लिगों) का चार धाम से लाये जल के साथ ही लोगों द्वारा स्थानीय नदियों से लाये गये जल एवं फलों के रस, भांग, धातूरा, भस्म, बेलपत्र, फूल, फल, दूध, दही, घृत, शहद और चीनी से रुद्राभिषेक किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर भोले बाबा का फूलों से शृंगार भी किया गया. पूजा के सभी कार्यक्रम अति उत्तम शक्ति दरबार के संस्थापक भक्त राजा सूर्य देव उत्तम परमहंस जी के द्वारा संपन्न किया गया. पूजा के दौरान भोले बाबा से झारखंड में अच्छी बारिश, देश की समृद्धि और विश्व शांति के लिए कामना की गई. पंडित सुशांतो ने पूजा कराई. मां कुल्लू रानी और उनके काफी भक्त रुद्राभिषेक में शमिल हुए. रुद्राभिषेक पूजा की आरती के बाद सभी भक्तों के बीच भोग प्रसाद का वितरण किया हुआ. मंगलवार को दिन भर ओम नमः शिवाय, जय जय भोलेनाथ, हर हर महादेव के जयघोष से अति उत्तम शक्ति दरबार गूंजता रहा. इस दौरान आस-पास का क्षेत्र भी धार्मिक हो गया था.














