जमशेदपुर : कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने लैपटॉप, कंप्यूटर और टैबलेट के आयात पर प्रतिबंध लगाने वाली सरकार के कदम की सराहना की है. इस तरह के कदम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए इन वस्तुओं के घरेलू विनिर्माण और खपत को बढ़ावा मिलेगा. कैट के राष्ट्रीय सचिव सुरेश सोन्थालिया ने सरकार के इस कदम पर कहा कि अब तक विदेशी सामान विशाल भारतीय बाजार पर कब्जा कर रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)
जिससे उपभोक्ता और स्थानीय व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा था. इस कदम से गुणवत्तापूर्ण भारतीय वस्तुओं की मांग बढ़ेगी और दूसरे देशों में भारतीय मुद्रा का अनावश्यक प्रवाह रुकेगा. सोन्थालिया ने कहा कि इससे रिफर्बिश्ड वस्तुओं का आयात बंद हो जाएगा. जबकि यह घटिया उत्पादों के आयात को रोकेगा. हालांकि, इससे ब्रांडेड वस्तुओं के एमओपी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए क्योंकि आयात शुल्क शून्य है. यह फ्लाई बाई नाइट आयात को भी हतोत्साहित करेगा जो मुख्य रूप से जीएसटी की चोरी करता है. विदेशी कंपनियां जो भारत को एक विशाल बाज़ार मानती हैं, उन्हें भारत में अपने विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए भारत में निवेश करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा.



