जमशेदपुर : जमशेदपुर में सहायक पुलिस कर्मियों में नौकरी जाने का डर सता रहा है. इसे लेकर सोमवार को सहायक पुलिस कर्मियों ने संवादाता सम्मेलन किया. प्रदेश सदस्य शहदेव भगत ने बताया कि उनकी आठ सूत्री मांगे है. जिसमें सेवा विस्तार नौ अगस्त को समाप्त हो जायेगा. वहीं उनकी अन्य मांगों में मानदेय में बढ़ोत्तरी भी शामिल है. वहीं उन्होंने बताया कि अब तक उन्हें स्थायी नहीं किया गया है. पिछले एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया, यह अवधि भी अगस्त में समाप्त हो रही है, लेकिन विभाग में इनकी नौकरी को लेकर कोई हलचल नहीं है. वहीं उन्हें डर है कि कही उनकी नौकरी ना चली जाये. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं जमशेदपुर में करीब 100 सहायक पुलिस है. उन्हें 10 हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाता है, जिसके तनख्वाह में कोई भी बढ़ोतरी नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि तनख्वाह कम होने के कारण रोजी रोटी चला पाना बहुत ही मुश्किल हो रहा है. प्रतिदिन महंगाई बढ़ती जा रही है, लेकिन उनकी मानदेय को लेकर सरकार विचार विमर्श नहीं कर रही है. वहीं उन्होंने सरकार को एक हफ्ते का अल्टीमेंटम सौंपा है और कहा कि जल्द से जल्द मांगों को पूरी की जाये अन्यथा आंदोलन का रूख अपनाया जायेगा.



