
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित सुनील केरोके म्यूजिक थेरेपी (एसकेएमटी) का वार्षिकोत्सव 13 अगस्त को माइकल जोन ओडिटोरियम में मनाया जायेगा. यह संस्था का पांचवा स्थापना दिवस समारोह है. हर साल की भांति इस साल भी आजादी की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में संस्था से जुड़े सभी सितारे अपनी खास प्रस्तुति देंगे. इसे लेकर गुरुवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. संस्था के संचालक सुनील कर्मकार का कहना है कि उनके संस्था का मुख्य उद्देश्य प्रतिभा को खोजकर उसे प्रशिक्षण देना और दुनिया के सामने लाना है. (नीचे भी पढ़ें)
साथ ही संस्थान संगीत को एक थेरेपी के रुप में लोगों को जोड़ने का काम करना है. जमशेदपुर में संगीत जगत के लगभग सभी कलाकार किसी न किसी रुप में इस मंच से जुड़े है. संस्था समय समय पर बड़े और दिग्गज गायकों एवं गायिकाओं को सम्मान देने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से उनके अवतरण दिवस तथा पुण्य तिथि पर संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन करता ही है. इस संगीत में मुख्य कलाकारों में विनोद साहू, सुनील सिंह, कमलाकर मिश्रा, प्राची मिश्रा, श्वेता सिंह, अनीता डे, मार्शल पूर्ति, विशाल मुखी, लीना विश्वास, मीना महाराणा, नेहा वर्षा, पूर्णिमा पाठक, अमीषा, नव्या, सुनील कर्मकार समेत अन्य उपस्थित थे.











