
जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका बहरागोड़ा के डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने आये झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णनन ने खुद से एनएच 33 पर अपनी कारकेड रोक दी. वे रुककर एक विकलांग व्यक्ति के पास चले गये. वह व्यक्ति सड़क के किनारे पार होने का इंतजार कर रहा था और लोगों से अपेक्षा कर रहा था कि कोई उसकी मदद करेगा. वे खुद से रुक गये और पूरे लाव लश्कर के साथ उक्त विकलांग व्यक्ति के पास पहुंच गये. उन्होंने उनकी मदद अपने पास से की. उनको अपने पॉकेट से निकालकर चॉकलेट दी. उन्होंने उनकी मदद की. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने तत्काल वहां मौजूद जमशेदपुर के सिविल सर्जन डॉ जुझार मांझी को उनकी मदद करने को कहा. उनको सारी सुविधा दिलाने को कहा. इसके बाद वे वापस लौट गये. उनका कारकेड अचानक से रुकते ही हड़कंप मच गया. लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. जमशेदपुर के डीसी, एसएसपी समेत तमाम पदाधिकारी भी पीछे पीछे दौड़े. बताया जाता है कि वे बहरागोड़ा में डीएवी पब्लिक स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गये थे. वहां शामिल होने के बाद जैसे ही लौट रहे थे. एनएच 33 की ओर बढ़े, वैसे ही राज्यपाल की नजर उस विकलांग पर पड़ी. उन्होंने कारकेड को रुकवायी. उनसे मुलाकात आत्मीयता से की. इसके बाद उनकी मदद की और फिर आगे बढ़ गये. इस दौरान हड़कंप मच गया था. (नीचे देखें तस्वीरें)



















