जमशेदपुर : इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैटेरियल्स मैनेजमेंट (आइआइएमएम) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) जमशेदपुर के रूसी मोदी सेंटर फॉर एक्सलेंस के सभागार में संपन्न हुई. इस अवसर पर बहुत बड़ी संख्या में इंस्टिट्यूट के सदस्यों ने भाग लिया. सभा की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के उपाध्यक्ष राणा दास ने सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया. सभापति सिद्धार्थ दास ने आज के वैश्विक परिस्थितियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज पूरे विश्व में सप्लाई चेन मैनेजमेंट और लोजिस्टिक्स का महत्व बहुत बढ़ गया है. आने वाले दिनों में वही देश सबसे ज्यादा समृद्ध और शक्तिशाली होगा जिसका सप्लाई चेन और लोजिस्टिक्स सबसे मजबूत होगा.(नीचे भी पढ़ें)
इसका उदाहरण आपने देखा होगा कि कैसे भारत ने उत्तम सप्लाई चेन मैनेजमेंट और लोजिस्टिक्स की मदद से कोरोना पर नियंत्रण पाया. देश के हर कोने में नागरिकों को टीकाकरण, दवाई, ऑक्सीजन, खाने-पीने का सामान, सुरक्षा उपकरण आदि की वितरण की महत्वपूर्ण उपलब्धि हुई है. मजबूत सप्लाई चेन और लोजिस्टिक्स के लिए देश में सड़कों, नदियों, हवाई मार्ग, रेल मार्ग और समुद्र तटों की क्षमता को बढ़ाने और आधुनिकीकरण की गति में तेजी हो रही है, जिससे विकास और आर्थिकी भी तेजी से बढ़ रही है. इस दौरान नयी कमेटी का गठन किया गया. इसके तहत अध्यक्ष के तौर पर सिद्धार्थ दास को चुना गया. वहीं, नयी कमेटी भी घोषित की गयी.
2023 से 2025 के लिए एक नई समिति एक नजर में :
अध्यक्ष – सिद्धार्थ दास
उपाध्यक्ष – संजीव रमन
सचिव – नीलेश कुमार मिश्रा
कोषाध्यक्ष – संतोष कुमार दुबे
समिति सदस्य : एसएच वाजिफदार. मालती पांडेय, संजीव कुमार, विजय कुमार, दीपक नायक
कोर्स समन्वयक – सुनीता पांडेय, जीडी पांडेय
राष्ट्रीय परिषद सदस्य – एके श्रीवास्तव, जीआर मूर्ति, डॉ टीएएस विजयराघवन, श्री राणा दास वर्तमान में उपाध्यक्ष (पूर्व) और राष्ट्रीय परिषद सदस्य हैं.












