
रामगोपाल जेना / चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के कोल्हान जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. एंटी नक्सल सर्च ऑपरेशन के दौरान टोंटो थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ हुई है. चाईबासा के एसपी आशुतोष शेखर ने इसकी पुष्टि की है. मुठभेड़ में दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चली है. इसमें मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल में भाग गए. क्षेत्र सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है. मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों में मौके से नक्सलियों के क्या-क्या सामान बरामद किया है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.











