
जमशेदपुर : फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को डीसी ऑफिस पहुंचा है. जहां उनके द्वारा उपयुक्त के नाम एक मांग पत्र सौंपते हुए अगस्त माह का खाद्यान्न मुहैया कराने की मांग की गयी. संगठन की ओर से बताया गया कि जिले में 1500 से अधिक पीडीएस डीलर है. इनमें से आधे को ही अगस्त माह का खाद्यान्न मुहैया कराया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
बचे हुए डीलरों को एजीएम द्वारा कहा जाता है, कि स्टॉक समाप्त हो चुका है. ऐसे में उपभोक्ताओं के कोप भाजन का शिकार उन्हें होना पड़ रहा है. डीलरों ने उपायुक्त से अगस्त माह का खाद्यान्न मुहैया कराने की मांग की, ताकि जरूरतमंदों को अगस्त माह का खाद्यान्न मुहैया कराई जा सके.












