• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, November 1, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

New crpc bills put in parliament :  संसद में पेश तीन विधेयकों के कानून बनते ही सीआरपीसी में होगा भारी बदलाव, राजद्रोह कानून खत्म, पहचान बदल कर शादी करनेवालों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान

August 11, 2023
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

नई दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा शुक्रवार को लोकसभा में पेश तीन विधेयक कई वर्तमान कानूनों को नयी परिभाषा देनेवाले साबित हो सकते हैं. गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय न्याय संहिता बिल, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता बिल 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम बिल पेश करते हुए कहा कि राजद्रोह कानून को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि इन विधेयकों के पारित हो जाने से आपराधिक दंड संहिता (सीआरपीसी) में भारी बदलाव आयेगा. यहां तक कि इसे आपराधिक दंड संहिता के स्थान पर अब भारतीय न्याय संहिता कहा जायेगा. उन्होंने कहा कि प्रस्तावित विधेयकों के कानून बन जाने पर भारतीय न्याय संहिता में भी बहुत बदलाव आयेगा. उन्होंने कहा कि मॉब लिंचिंग से लेकर फरार अपराधियों से संबंधित कानूनों में भी काई बदलाव होंगे. हालांकि लोकसभा ने इन बिलों को सेलेक्ट कमेटी को भेजने का निर्णय लिया है. (नीचे भी पढ़ें)

राजद्रोह कानून की चर्चा करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि यह कानून अंग्रेजों के शासन के बचाव के लिए बनाया गया था. लेकिन, उन्होंने कहा, इस सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए राजद्रोह कानून को खत्म करने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि भारत लोकतंत्र है जहां सभी को बोलने का अधिकार है. हालांकि प्रस्तावित कानूनों में अलगाववाद, सशस्त्र विद्रोह, विध्वंसक गतिविधियां, भारत की एकता एवं संप्रभुता को चुनौती देने आदि को पहली बार कानूनों में पहली बार व्याख्यायित किया जा रहा है, साथ ही इसके दोषी लोगों की पूरी संपत्ति कुर्क करने का अधिकार भी प्रदान किया जा रहा है. जांच कर रहे पुलिस अधिकारी के संज्ञान पर न्यायालय इसका निर्देश देगा, पुलिस अधिकारी इसके लिए निर्देश नहीं दे पायेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया कि महिलाओं के प्रति अपराध और सामाजिक समस्याओं के निदान को लेकर भी कानून बनाये गये हैं. शादी, रोजगार, पदोन्नति के झूठे वायदे और गलत पहचान बताकर जो यौन संबंध बनाते थे उसको पहली बार अपराध की श्रेणी में लाया जा रहा है. गैंगरेप के सभी मामलों में 20 साल की कैद या आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान किया जा रहा है, जो अभी नहीं है. 18 साल से कम आयु की बच्चियों के मामले में मृत्युदंड का भी प्रावधान होगा.(नीचे भी पढ़ें)
गृहमंत्री अमित शाह ने बताया कि प्रस्तावित कानूनों में ट्रायल के दौरान गायब रहने वाले अपराधियों के लिए भी सजा का प्रावधान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि दाउद अनेक मामलों में वांछित है, लेकिन फरार हो जाने के कारण उसका ट्रायल नहीं हो पा रहा है. सरकार ने तय किया है कि सत्र न्यायालय प्रक्रिया के बाद जिसे भगोड़ा घोषित कर देगा, उसके खिलाफ उसकी अनुपस्थिति में ही सुनवाई होगी. उसे अगर सजा से बचना है तो वह न्यायालय की शरण में आयेगा. इससे न्याय प्रक्रिया में गुणात्मक बदलाव आयेगा. उन्होंने बताया कि मॉब लिंचिंग को लेकर इन दिनों काफी शोर मच रहा है. सरकार ने उसे गंभीरता से विचार करते हुए मॉब लिंचिंग के लिए भी नये कानून में 7 साल से आजीवन कारावास और मृत्युदंड तक का प्रावधान किया गया है.(नीचे भी पढ़ें)

गृहमंत्री ने कहा कि इसी तरह स्नैचिंग को लेकर अब तक कोई प्रावधान नहीं था. केंद्र सरकार ने प्रस्तावित कानूनों में स्नैचिंग को लेकर भी प्रावधान किये हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में बहुत सारे आपराधी छिप जाते थे, क्योंकि वह चोरी नहीं थी. धारा 324 में गंभीर चोट के कारण अपंगता की स्थिति होने पर महज 7 साल की सजा का प्रावधान था, हालांकि  किसी को थोड़ी चोट लग जाए और वह एक सप्ताह में अस्पताल से बाहर आ जाए तो उसके लिए थोड़ी अलग सजा का प्रावधान किया गया है, लेकिन पूरी तरह अपंगता की स्थिति में 10 साल या आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है.(नीचे भी पढ़ें)

इसी तरह उन्होंने बताया कि डीजीपी को समय नहीं हो या फिर कोई डीजीपी अवकाश ग्रहण कर गये हों तो अब उन्हें दोबारा बुलाने की जरूरत नहीं होगी. नये कानून के अनुसार वर्तमान एसपी फाइल देखकर कोर्ट को जानकारी देंगे. उन्होंने बताया कि नये कानूनों में घोषित अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने का प्रावधान भी जोड़ा जा रहा है. इसी प्रकार संगठित अपराध को लेकर भी नये प्रावधान किये जा रहे हैं, जिनके तहत अंतरराज्यीय गैंगों एवं संगठित अपराध को कड़ी सजा दिलाने का भी प्रावधान होगा. (नीचे भी पढ़ें)

गृहमंत्री ने कहा कि देश छोड़ कर भाग जानेवाले अपराधियों को भी दस साल की सजा का प्रावधान किया जा रहा है. इसी तरह सजा माफी में राजनीतिक हित पूर्ति के उदाहरणों के मद्देनजर अब नये प्रावधान किये जा रहे हैं, जिनके तहत अगर किसी की सजा माफ होनी ही है तो उसकी मृत्युदंड की सजा को आजीवन कारावास एवं आजीवन कारावास की सजा को 7 साल तक ही माफ किया जा सकेगा. 7 साल के कारावास को 3 साल ही माफ किया जा सकेगा. बताते चलें कि हाल ही बिहार में ऐसे कुछ मामले सामने आए हैं. लेकिन अब राजनीतिक रसूख वाले लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा, उन्हें भी सजा भुगतनी पड़ेगी.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur police alert : जेटेट की परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में सघन जांच अभियान
खबर

Jamshedpur police alert : जेटेट की परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में सघन जांच अभियान

October 31, 2026
Jamshedpur sikh – साकची गुरुद्वारा में सजा भव्य कीर्तन समागम, गुरबाणी कीर्तन से निहाल हुई संगत
खबर

Jamshedpur sikh – साकची गुरुद्वारा में सजा भव्य कीर्तन समागम, गुरबाणी कीर्तन से निहाल हुई संगत

October 31, 2026
tata steel canteen synthetic egg : टाटा स्टील के कैंटीन में ”सिंथेटिक अंडा” परोसने से खलबली, मची रही दिन भर अफरा तफरी
खबर

tata steel canteen synthetic egg : टाटा स्टील के कैंटीन में ”सिंथेटिक अंडा” परोसने से खलबली, मची रही दिन भर अफरा तफरी

October 31, 2026
Next Post

jharkhand education department decision- शिक्षक प्रोन्नति को लेकर शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला , वाणिज्य स्नातक शिक्षक सामाजिक विज्ञान विषय की कोटि में हो सकेंगे प्रोन्नत, जाने क्या है प्रावधान

West singhbhum naxal - टोंटो जंगल में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में एक जवान शहीद, एक अन्य गंभीर

Jamshedpur bjp leader abhay singh - जमशेदपुर के भाजपा नेता अभय सिंह की जमानत याचिका खारिज, अभय के साथ उनके दोनों भाई दिलीप सिंह और निर्भय सिंह की भी जमानत अर्जी को कोर्ट ने किया खारिज, अभय के बाद दिलीप और निर्भय को अब जेल जाने का खतरा, जानें क्यों कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

चाकुलिया: मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली के पावन अवसर पर...

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में एक महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. घरेलू...

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में समारोह पूर्वक मना सरदार पटेल जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस. यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

by Team Sharp Bharat D
October 31, 2026

जमशेदपुर : राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर एकता दौड़ का...

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिले के सभी मतदाताओं से अपील की जाती है कि सोशल मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों पर प्रसारित...

bihar ara news-  बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

bihar ara news- बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

जमशेदपुर/आरा : बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव अंचलाधिकारी वागिशा सिंह व कर्मचारी पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप लगाया...

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

धनबाद: धनबाद के आईआईटी (आईएसएम) में शनिवार सुबह पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के छात्र माने राजकुमार प्रतीक की मौत...

Xavier public school govindpur : जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर में शिक्षकों ने एकता व अनुशासन का दिया संदेश, स्पीच, क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों को पुरस्कृत कर बढ़ाया मनोबल

Xavier public school govindpur : जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर में शिक्षकों ने एकता व अनुशासन का दिया संदेश, स्पीच, क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों को पुरस्कृत कर बढ़ाया मनोबल

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में 31 अक्टूबर 2026 शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े...

Xavier public school dorkasai : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, विभिन्न परिधानों के माध्यम से बच्चों ने दिया एकता का संदेश

Xavier public school dorkasai : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, विभिन्न परिधानों के माध्यम से बच्चों ने दिया एकता का संदेश

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमसेदपुर : जमशेदपुर के जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया. ज्ञात...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में समारोह पूर्वक मना सरदार पटेल जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस. यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

bihar ara news- बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News