
रामगोपाल जेना / चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा के टोटों थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेढ़ में दो जवान घायल हो गए है. वहीं जब शहीद को अस्पताल पहुंचाया गया तो एक जवान को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. शहीद जवान का नाम सुशांत कुमार है, वे ओडिशा के रहने वाले है. बता दें नक्सलियों के साथ मुठभेड़ होने के बाद घायल की स्थिति में दो जवानों को इलाज के लिए चाईबासा से एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया था. जिनमें से जवान सुशांत कुमार को अस्पताल पहुंचाने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है. (नीचे भी पढ़ें)
राज्य को नक्सल मुक्त बनाने को लेकर झारखंड पुलिस लगातार नक्सल प्रभावित इलाकों में सर्च अभियान चला रही है. इस बीच सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हमेशा मुठभेड़ की खबरें सामने आती है. ताजा खबर राज्य के चाईबासा जिले का है जहां सर्च अभियान के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच फिर से भीषण मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के दो जवानों के घायल होने की खबर मिली थी जिन्हें इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया था.











