
जमशेदपुर : जमशेदपुर समेत जिले के सभी ट्रांसजेंडरों को भी एक मंच मिलने जा रहा हे. इसके लिए जमशेदपुर के कदमा स्थित ग्रीन एनक्लेव क्लब हाउस में 13 अगस्त को पहला ऑडिशन होना है, जिसमें पूर्वी सिंहभूम, चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला के सभी जिले के ट्रांसजेंडर हिस्सा ले सकती है. वहीं दूसरा झारखंड ट्रांस क्वीन का ऑडिशन रांची में 20 अगस्त को होगा. यह कार्यक्रम संस्था उत्थान, पीजेएचआर, फ्राइडे फिल्म क्रिएशन और बिग एफएम के सहयोग से किया जा रहा है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्थान संस्था के सचिव अमरजीत सिंह शेरगिल, पीजेएचआरएफ एनजीओ के चैयरमैन डॉ आरिफ भट्ट, गुरुशरण सिंह, आनंदी शेरगिल, हेमंत प्रधान, फ्रांसिस सुंडी, निरज का सहयोग होगा.











