
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत के पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे पाकुड़िया गांव में बीती रात 2 जंगली हाथियों ने राम चंद्र बेसरा के घर की दीवार को तोड़ दिया. ग्रामीणों के मुताबिक 2 हाथी रात करीब 2 बजे गांव में घुस आए थे, हाथी द्वारा घर की दीवार तोड़े जाने से घर में सो रही गर्भवती शांति मुर्मू (45) गंभीर रूप से घायल हो गई. वहीं रामचंद्र बेसरा बाल बाल बच गए. ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग दी है. (नीचे भी पढ़ें)

सांसद द्वारा प्रदत्त एंबुलेंस से घायल को सीएचसी लाया गया. सूचना पाकर वन विभाग के कर्मचारी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली. मिली जानकारी के अनुसार हाथियों ने प्रखंड के बनकटी गांव में भी कई घरों को क्षतिग्रस्त किया है. सरडीहा पंचायत के सरडीहा गांव में एक हाथी ने भोजन की तलाश में गांव आकर कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया है. हाथियों के उपद्रव से ग्रामीण दहशत में है.












