
चाकुलिया : चाकुलिया धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर मुटुरखाम के पास शनिवार को धालभूमगढ़ की ओर से आ रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी. ग्रामीणों के मुताबिक उक्त कार धालभूमगढ़ से चाकुलिया की ओर आ रही थी. वाहन को ओवरटेक करने के दौरान सामने भारी वाहन आ जाने से कार अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी. इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है.












