जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो आजादनगर थाना क्षेत्र दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है. घटना दोपहर 12:30 बजे की बताई जा रही है. चोरी आजादनगर बागान शाही के रोड नंबर 11 की है. घटना तब हुई है जब अंजुम अपने घर पर नहीं थे. घर पर केवल उनके दो बच्चे थे. इस दौरान 2 हजार नगद और 3.30 लाख रुपए की जेवरात की चोरी हुई है. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक दो महिलाएं उनके घर के बाहर खड़ी थी. अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन महिलाओं ने घर में घुसकर चोरी की हो. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची आजादनगर पुलिस ने मामले की जांच कर रही है.




