जमशेदपुर : सरबत दा भला समिति रांची के 22 सदस्य साइकिल से 150 किलोमीटर की दूरी तय कर जमशेदपुर शनिवार को पहुंची है. यात्रा में शामिल सदस्यों ने बताया कि सिंह सभा के 150 वर्ष होने पर ये समर्पण यात्रा निकाली गई है. इस यात्रा का उद्देश्य आपसी भाईचारा, अच्छा स्वास्थ्य का संदेश देना था. यात्रा के साथ एक एंबुलेंस भी थी. एक गाड़ी भी थी. (नीचे भी पढ़ें)

वॉलिंटियर भी थे. राइडर ग्रुप ने कहा कि जगह-जगह आते वक्त जगह-जगह स्वागत हुआ, जमशेदपुर पहुंचने से पहले जमशेदपुर के राइडिंग ग्रुप जोड़ी राइडर अपनी टीम के सदस्य के साथ पूरी रांची टीम का स्वागत किया एवं इस यात्रा से जो संदेश दिया गया,उसकी सराहना की गयी. यात्रा के स्वागत में मुख्य रूप से जमशेदपुर जोड़ी राइडर्स के सदस्य भूमिका निभाई.




