जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र जोन नंबर 11 के 38 वर्षीय अशोक कुमार ने रविवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. अशोक का शव जोन नंबर 5 स्थित उसके खटाल में फंदे से लटका पाया गया. परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. (नीचे भी पढे़ें)
जानकारी के अनुसार मृतक खटाल चलाता था. पत्नी शांति देवी ने पुलिस को बताया कि रात को अशोक घर पर दूध लेकर आया था. दूध को गर्म करने पर वह फट गया. जिसके बाद अशोक से विवाद हुआ. विवाद के बाद अशोक रात 11 बजे घर से निकल गया. सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.











