जमशेदपुर : मारवाड़ी युवा मंच की स्टील सिटी सुरभि शाखा की ओर से स्व गिरधारीलाल देबुका की स्मृति में साकची बाजार शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया. जन सेवा कार्य के तहत हुए इस आयोजन में 450 से अधिक लोगों में खिचड़ी, सब्जी एवं खीर का भोग वितरित किया गया.(नीचे भी पढ़ें)

यह कार्यक्रम शाखा अध्यक्ष निशा सिंघल के नेतृत्व में विनोद देबुका एवं संजय देबुका के सहयोग से आयोजित हुआ. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से छीतरमल धूत, निशांत धूत, सुभाष शाह, ओम प्रकाश रिंगसिया, बजरंग अग्रवाल, उमेश शाह, सांवरमल अग्रवाल, गिरधारी अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, अरुण बाकरेवाल, प्रदीप देबुका आदि ने शामिल होकर खुद प्रसाद वितरण किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में शाखा सचिव कविता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, उषा चौधरी, अनीता अग्रवाल, खुशबू कांवटिया आदि ने अहम योगदान किया.



