आदित्यपुर : थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती निवासी अमित पांडे को अपनी स्विफ्ट डिजायर कार (संख्या JH05DJ- 9841) कॉन्ट्रैक्ट पर देना महंगा पड़ गया है. कॉन्ट्रैक्ट लेनेवाले शख्स ने अमित पांडे की कार को बंधक रख दिया. इसकी जानकारी मिलने पर अमित पांडे ने इसकी शिकायत आदित्यपुर थाने में की है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. इस संबंध में जानकारी देते हुए अमित पांडे ने बताया कि पांच माह पूर्व जमशेदपुर के बारीडीह निवासी अजय राय को ₹1000 प्रतिदिन के हिसाब से अपनी स्विफ्ट डिजायर कार ठेके पर दी थी. जून महीने तक उसने तय समय पर पैसे दिए, मगर जुलाई से पैसे देना बंद कर दिया. जब जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि उसने उनकी कार अपने पड़ोसी रितिक मोहंती को ₹300000 में बंधक रख दी है. बार-बार फोन करने पर भी पैसे नहीं दे रहा है, जिसके कारण उन्हें पुलिस को इसकी सूचना देनी पड़ी है.











