घाटशिला : केंद्रीय खान सचिव विजय भारद्वाज ने रविवार को घाटशिला स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड, मुसाबनी खान समूह के राखा, केन्दाडीह, सुलझा, सिद्धेश्वर, चापडी़ आदि हिंदुस्तान कॉपर की बंद पड़ी खदानों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सुरदा खान के भीतर जाकर वास्तु स्थिति की जानकारी ली. खान सचिव के साथ अनेक विभागीय अधिकारी भी उनके साथ मौजूद थे. हालांकि मीडिया के सामने उन्होंने कुछ नहीं कहा. लोगों को अंदेशा है कि मोदी सरकार हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड को सरकारी संस्थान से बदलकर निजी संस्थान में परिवर्तन करने जा रही है. इसी के कारण केंद्रीय खान सचिव का यह दौरा हो रहा है. हालांकि खान में कार्यरत मजदूरों को खान सचिव के निरीक्षण से काफी उम्मीद है कि बंद पड़ी कॉपर माइंस को खोला जाएगा और क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा.











