
जमशेदपुर : रविवार को सावन माह के पावन अवसर पर जमशेदपुर के बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया स्थित भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह (पूर्व डीआईजी) के आवास पर सामूहिक महारुद्राभिषेक एवं प्रसाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया. वैदिक मंत्र जप के साथ आचार्य ब्रजकिशोर शास्त्री जी की पांच सदस्यों की टीम द्वारा अनुष्ठान एवं जलाभिषेक कर समस्त झारखण्ड एवं जमशेदपुर के कल्याण हेतु महादेव का उपासना किया गया. पूजा के उपरांत महाप्रसाद का आयोजन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पार्टी के जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, महामंत्री राकेश सिंह एवं अन्य भाजपा के काफी संख्या में सदस्य, शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी, व्यवसायी, सम्मानित अतिथि एवं हजारों महादेव के भक्तगण शामिल हुए.












