जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत चाईबासा बस स्टैंड में उस समय स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटा जब मोबाइल चोरी कर रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा और जमकर उसकी पिटाई कर डाली. तीन की संख्या में युवक चाईबासा बस स्टैंड में खड़े एक यात्री बस से यात्रियों का दो मोबाइल चोरी कर लिया, शोरगुल होने पर दो युवक भागने में फरार हो गए. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं एक युवक को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा और उसकी जमकर पिटाई कर डाली. साथ ही चुराए गए दो मोबाइल को यात्रियों को वापस करवाया. जानकारी मिलते ही बागबेड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले को शांत कराते हुए युवक को हिरासत में लेकर थाने ले कर चली गई. युवक कौन है उसके अन्य साथी कौन है पुलिस पूछताछ कर रही है.











