
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो कालिकानगर के ऊपरी छोर पर स्थित खनका के समीप लगभग एक सौ मकानों में विगत एक महीने से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है. लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना भाजपा नेता विकास सिंह को दिया. मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह को स्थानीय महिलाओं ने बताया कि वे सभी रोज कमाने खाने वाले परिवार के लोग हैं. 300 रुपये प्रति हजार लीटर की दर से वे तीन लोग चंदा करके पानी खरीदते हैं और बराबर बराबर आपस में बांट लेते हैं. पानी के बंटवारे में कई बार आपस में तू तू मैं मैं भी है. उन लोगों के बीच कभी पानी खरीदने का भी पैसा नहीं रहता है. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि मामले की जानकारी उपायुक्त के साथ साथ नगर निगम एवं पेयजल स्वच्छता विभाग को दी जाएगी और समस्या का समाधान करने की बात कही जाएगी. समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय लोगों के साथ पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यालय का हुड़का जाम करने का काम किया जाएगा. मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह, राजगुरु शर्मा ,मनोज सिंह, राम पुकार पांडे,राम पुकार पांडे, इंदु भूषण सिंह, अशोक सिंह, मो. ईफान, मो. मांनान, मो. चाँद, मो. सबीर, मो. मुस्ताक्, भोला सिंह, ग्रीस सिंह, विशाल कुमार, संदीप शर्मा सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे.












