जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत शिव घाट के समीप पुरानी गाड़ियों की कटिंग के दौरान हादसा हुआ है. जहां कटिंग के दौरान कुछ गाड़ी का कुछ हिस्सा छिटक्कर एक युवक की आंख में जा घुसी है, जिससे वह घायल हो गया है. वहीं उसके परिजन मंगलवार को एसएसपी आफिस पहुंचे है. परिजनों ने बताया कि घटना शनिवार शाम पांच बजे के करीब की है. जहां मोहम्मद निसाद अपने घर के पास मैदान में गया था. तभी यह घटना घटी है. (नीचे भी पढ़ें)

मैदान में पुराने गाड़ियों की कटिंग हो रही थी. वह वहां से गुजर रहा था. तभी कटिंग के दौरान गाड़ी का कुछ हिस्सा छिटक्कर युवक के आंख में जा घुसा. इसके बाद आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया. जहां इलाज के बाद उसे घर लेकर आया गया. वहीं परिजनों ने आरोप लगाया है कि कटिंग के दौरान मालिक सहयोग का आश्वासन दिया था, जिसके बाद वह अपने आश्वासन से मुक्कर रहा है और किसी प्रकार का सहयोग नहीं कर रहा है. इसे लेकर मंगलवार को महिलाएं एसएसपी के पास पहुंची है.











