चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के आनंद मार्ग विद्यालय के पास मंगलवार की दोपहर ट्रक संख्या (जेएच 05एस3537) ने स्कूटी संख्या (जेएच05बीटी5608) को धक्का मारा. स्कूटी ट्रक के अगले चक्के में फंस गई. इस दुर्घटना में स्कूटी सवार दंपति जितेंद्र नाथ मांडी और मानको मांडी बाल बाल बच गए. दोनों को हल्की चोटें आई हैं. (नीचे भी पढ़ें)
दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग गया. बाइक सवार ने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ पिताजुड़ी के छोटा गडियास से चाकुलिया प्रखंड कार्यालय आ रहे थे. इस बीच यह दुर्घटना हुई. घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई. वही सड़क दुर्घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली.




