जमशेदपुर : उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मंगलवार को साकची जेल चौक स्थित रीजनल वैक्सीन स्टोर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने रूटीन टीकाकरण कार्य की समीक्षा भी की एवं वैक्सीनों का उचित तरीके से रख-रखाव करने का निर्देश भी दिया. (नीचे भी पढ़ें)

बताते चलें कि कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों के लिए वैक्सीन स्टोरेज के रूप में रीजनल वैक्सीन स्टोर का प्रयोग किया जाता है. इस अवसर पर उपायुक्त ने स्टोर परिसर में जल जमाव को लेकर भवन निर्माण के अभियंता को आवश्यक कार्रवाई करने एवं स्टोर प्रबंधक को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने के भी निदेश दिये. इस दौरान उपायुक्त ने भवन की स्थिति, वैक्सीन स्टोरेज के लिए पर्याप्त फ्रिज की व्यवस्था, प्रतिनियुक्त मानव बल, वैक्सीन के स्टॉक तथा किस तरह से प्रखंडों में वैक्सीन की आपूर्ति की जाती है, उसकी भी जानकारी ली. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि रूटीन टीकाकरण कार्य में कोई समस्या नहीं आए इसे सभी संबंधित सुनिश्चित करेंगे.











