गालूडीह : घाटशिला प्रखंड के कालचिति पंचायत अंतर्गत बासाडेरा में ग्रामीणों की एक विशेष बैठक ग्राम प्रधान गौर सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बासाडेरा एवं आसपास के क्षेत्रों में टूरिज्म को बढ़ावा देने के मुद्दे पर चर्चा की गयी. बैठक में मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू उपस्थित थीं. ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य के समक्ष कई प्रस्ताव रखे. ग्रामीणों ने कहा कि बासाडेरा के आसपास बुरूडीह डैम व धारागिरि जलप्रपात है. प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में सैलानी आते हैं, लेकिन क्षेत्र में विकास की किरणें भी अभी नही पहुंच पा रहे हैं. बासाडेरा गांव की सड़क जर्जर होने से सबर बस्ती तक जाने के लिए पुलिया नहीं है. रोजगार के अभाव में नौजवान पलायन कर रहे हैं. ज़िला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने कहा कि सरकार टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. (नीचे भी पढ़ें)

निजी क्षेत्र के लोग इस क्षेत्र में निवेश करना चाहते हैं, लेकिन कुछ बाहरी लोग नहीं चाहते कि इस क्षेत्र में टूरिज्म को बढ़ावा मिले तथा क्षेत्र का विकास हो. विकास विरोधी ऐसे लोगों को चिह्नि कर इस क्षेत्र से खदेड़ दिया जाएगा. ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य की बातों का समर्थन करते हुए कई प्रस्ताव पारित किये. ग्रामीणों ने कहा कि यदि निजी क्षेत्र के लोग स्थानीय हितों का ख्याल रख कर रोजगारोन्मुखी कार्य करेंगे तो सहर्ष स्वागत है. विकास कार्यों के लिए अपनी जमीन देने को भी तैयार हैं. श्रीमती मुर्मू ने कहा कि इसके लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा. इस मौके पर पंसस सुमित्रा सोरेन, वन प्रवंधन एवं संरक्षण समिति के अध्यक्ष धीरेन सिंह, समाजसेवी सुप्रीति मुर्मू, विनोद सिंह, प्राण हेम्ब्रम, सैम्सन मुर्मू,दिनेश शर्मा,मुकेश महतो, मदन चंद्र मंडल, मनी सिंह, विन्दा सिंह, आशा सिंह, विमला सिंह, मनोहर सिंह, मनोज रंजन सिंह,शांति मांझी,कालीचरण सबर समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे.











