
जमशेदपुर : जमशेदपुर के डीसी ऑफिस में डीडीसी मनीष कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में रेशनलाइजेशन एवं भवन परिवर्त्तन के प्रस्ताव पर चर्चा हुई. इसमें कतिपय मतदान केन्द्रों के भवन क्षतिग्रस्त और जर्जर हो जाने के कारण एवं सम्बन्धित भवन में मूलभूत सुविधा के अभाव के मद्देनजर जिले के मतदान केन्द्रों के भवन परिवर्तन करने के बिन्दु पर, सभी उपस्थित राजनीतिक दलों से विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा उनसे भवन परिवर्तन के सन्दर्भ में अन्य विकल्पों का भी सुझाव मांगा गया. बैठक में 1500 से अधिक एवं 600 से कम मतदाता वाले मतदान केन्द्रों के रेशनलाइजेशन पर चर्चा की गई. इस संदर्भ में उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्ताव पर अपनी सहमति दी गई. बैठक में एसडीएम धालभूम पीयूष सिन्हा, एसओआर सह एडीएम लॉ एंड ऑर्डर दीपू कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, बीडीओ और सीओ सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे.











