जमशेदपुर : जमशेदपुर के झामुमो सदस्य बुधवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचे है. उनकी मांग है कि जमशेदपुर के टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में सीधी भर्ती की गयी है, जिसमें एक भी स्थानीय को शामिल नहीं किया गया है. वहीं झारखंड सरकार ने 4 जनवरी 2022 को यह स्पस्ट रुप से कहा था कि जिले के विभिन्न प्राइवेट संस्थानों में 75 फीसदी क्षेत्रीय लोगों को नियुक्ति दी जायेगी. टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क, टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा सौ एसआर के अंतर्गत संचालित एक सोसाइटी होते हुए भी इसमें क्षेत्रीय मूलवासी लोगों को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है जो कि झारखंड के मुलवासियों के लिये अन्याय है. उनकी मांग है कि इस मामले में डीसी शीघ्र संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई करें और झारखंड के बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराये.











