रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : झारखंड के रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग के एस मोड़ के पास एक टाटा मैजिक सवारी गाड़ी (छोटा हाथी सवारी गाड़ी) पलटने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. बताया जाता है कि चक्रधरपुर से एक टाटा मैजिक सवारी गाड़ी चाईबासा की ओर जा रही थी. वाहन में लगभग एक दर्जन से अधिक लोग सवार थे. चाईबासा जाने के क्रम में ही एस मोड़ के पास टाटा मैजिक सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी. (नीचे भी पढ़ें)
इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए है. घटना के बाद स्थानीय लोगों से सहयोग से कुछ घायलों को इलाज के लिए चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जबकि कुछ घायलों को इलाज के लिए चाईबासा के सदर अस्पताल ले जाया गया.
दो की हालत गंभीर बनी हुई है.













