जमशेदपुर : जमशेदपुर के दो प्राइवेट स्कूल के द्वारा आर्थिक रुप से कमजोर नौवीं कक्षा के बच्चों से फीस की मांग और मानसिक रुप से प्रताड़ित करने को लेकर जमशेदपुर अभिभावक संघ ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. जमशेदपुर अभिभावक संघ के अध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि आरटीई अधिनियम 2009 के तहत कमजोर वर्ग के चार बच्चों शौविक महतो, देवराज कुंभकार, ज्योति महतो और कोमिता महतो का मोतीलाल नेहरु और एक बच्चा अंगद बाउरी का दयानंद पब्लिक स्कूल में नामांकन हुआ था. (नीचे भी पढ़ें)
नौवीं कक्षा के इन विद्यार्थियों से फीस की मांग की जा रही है. साथ ही पूरे क्लास के सामने बच्चों को फीस नहीं देने पर स्कूल से निकालने की बात कही जा रही है. इससे बच्चें मानसिक रुप से प्रताड़ित हो रहे है. इन बच्चों के अभिभावकों की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे फीस भर सके. जमशेदपुर अभिभावक संघ ने उपायुक्त से आग्रह किया है कि नई शिक्षा नीति के तहत इन बच्चों को 12वीं कक्षा तक निशुल्क शिक्षा दिलाने के लिए उचित कार्रवाई करें.












