बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के कुमारडुबी पंचायत के चंद्रा गांव में बुधवार को हिमांगशू सोम ओर जितेंद्र ओझा के नेतृत्व में विभिन्न दलों के 33 कार्यकर्ताओं ने झामुमो का हाथ थामा. इन कार्यकर्ताओं को विधायक समीर महंती ने माला पहनाकर पार्टी में शामिल किया. विधायक ने कहा की पार्टी में सभी कार्यकर्ता को मान सम्मान मिलेगा. संगठन में युवाओं के आने से संगठन को मजबूती मिलेगी. इस अवसर पर विधायक ने गांव की समस्याएं सुनी और जल्द समाधान का आश्वासन दिया. (नीचे भी पढ़ें)
अर्जुन मुंडा,सहदेव मुंडा,राबिन मुंडा,मंटू मुंडा,मृत्युंजय बेरा,पवन बेरा,गोकुल देहरी,सनातन भद्र,मंगल मन्ना,नकुल मुंडा,गुरुप्रसाद मुंडा,संजीव बेरा,बनबिहारी मुंडा,कबीर देहरी समेत अन्य झामुमो में शामिल हुए. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, उपाध्यक्ष मदन मन्ना,संगठन सचिव रासबिहारी साव,उप प्रमुख मुन्ना होता,कमल दत्त,सौमित्र ओझा,बलराम महतो,लालमोहन मुर्मू,पुलाकेश नायक,सुमित माईती,सुभाष दास,भक्तो सेन,सत्यपीर देहरी,पिंटू दत्त,राजीव लेंका,मनोज साव,छोटू लाल मांडी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.












