चाकुलिया : चाकुलिया सीएचसी परिसर में मंगलवार को महिला बंध्याकरण शिविर आयोजित किया गया. शिविर में 20 महिलाओं की बंध्याकरण किया गया. शिविर में डॉ श्रीनिवास राव के देखरेख में बंध्याकरण किया गया. मौके पर पहुंची महिलाओं को बंध्याकरण कर बेहतर स्वास्थ्य बनाएं रखने की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई. डॉक्टर ने उन्हें समय पर जांच और पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी.











