जमशेदपुर : भारत के लिए बुधवार का दिन गर्व का रहा है. बुधवार को चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग चांद पर हो गयी. इस चंद्रयान 3 की लांचिंग में जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डीएवी बिष्टुपुर स्कूल के पूर्व छात्र आयुष झा भी शामिल है. वह स्कूल से पढ़ाई करने के बाद इसरो में शामिल हुआ और आज वह इस टीम में था. वह चक्रधरपुर निवासी शिक्षक ललन झा के बेटे है. उनकी मां विनिता झा भी चक्रधरपुर में ही रहते है. चंद्रयान 3 की लांचिंग पर उनके स्कूल डीएवी बिष्टुपुर में काफी खुशियां मनायी गयी. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान बच्चों और टीचरों ने साथ मिलकर इसकी लांचिंग को देखा और खुशियां मनायी. प्रिंसिंपल प्रज्ञा सिंह और उनकी क्लास टीचर समेत अन्य टीचरों ने खुशियां मनायी और गर्व की अनुभुति की. वह 2012 बैच का छात्र रहा है. उनसे भी परिवार के लोगों ने बातचीत की जबकि टीचरों ने भी उनसे मोबाइल पर बातचीत की और खुशियां मनायी. इस दौरान टीचरों ने भी खुशियां मनायी. (नीचे भी पढ़ें)

चन्द्रयान की सफल लैंडिंग पर देश भर में व्यापारियों ने मनाया जश्न
देश भर के व्यापारियों ने इसरो द्वारा भेजे गये चन्द्रयान के आज चंद्रमा पर सफलता से उतरने पर दिल्ली सहित देश के हर राज्य में खूब जश्न मनाया और इसरो के कुशल वैज्ञानिकों को देश का गौरव बताते हुए उन्हें बधाई दी. कैट के राष्ट्रीय सचिव सुरेश सोन्थालिया और किशोर गोलेच्छा के साथ के रायपुर रवाना होने के क्रम में गीतांजलि एक्सप्रेस में सह यात्री के साथ ट्रेन पर खूब जश्न मनाते हुए भारत माता की जय, देश के वैज्ञानिक ज़िंदाबाद जैसे नारे लगाकर अपनी ख़ुशी व्यक्ति की. कन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) के राष्ट्रीय सचिव सुरेश सोन्थालिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बेहद महत्वपूर्ण उपलब्धि को बधाई देते हुए कहा की उनके नेतृत्व एवं दूरदृष्टि से आज भारत ने सौर मंडल में एक नया इतिहास रच दिया और स्पेस टेक्नोलॉजी में भारत ने विश्व भर में अग्रिम पंक्ति में अपना मज़बूत स्थान बना लिया है. पूरा विश्व आज भारत के वैज्ञानिकों की विद्धवता के प्रति नतमस्तक दिखाई दे रहा है. श्री सोन्थालिया ने कहा कि सही अर्थों में आज भारत पूरे विश्व में एक महाशक्ति के रूप में उभरा है. सारा देश इस महान उपलब्धि के लिए गौरवान्वित महसूस कर रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जताया हर्ष
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने चंद्रयान 3 मिशन की अभूतपूर्व सफलता और सफल लैंडिंग पर झारखंड समेत देशवासियों को बधाई दी है. उन्होंने मिशन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि 21वीं सदी के आधुनिक भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शिता और मजबूत इक्षाशक्ति के कारण आज भारत ने पूरी दुनिया में इतिहास रचा है. यह क्षण गौरवान्वित करने वाला है. यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश के महान वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम का प्रतीक है. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सभी वैज्ञानिकों के सफल प्रयासों की सराहना करते हुए उनकी प्रतिभा को नमन किया और बधाई दी है. उन्होंने कहा कि जो काम विश्व के बड़े देश नही कर पाए वो कार्य हमारे भारत ने कर दिखाया. यह नया भारत है. (नीचे भी पढ़ें)

चंद्रयान-3 की सफलता हर भारतीय के लिए गौरवान्वित पल – काली शर्मा
भाजयुमो के झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्णा शर्मा काली ने चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता पूर्वक चंद्रमा की साउथ पोल इलाके की सतह पर लैंडिंग भारत देश के लिए गर्व की बात है. पूरे देश को अपने वैज्ञानिकों, इंजीनियरों तथा चंद्रयान-3 के मिशन से जुड़े सभी लोगों पर गर्व है और उन सभी का आभार भी. काली शर्मा ने कहा कि 2019 में चंद्रयान-2 जब चांद की सतह पर सुरक्षित उतरने में असफल रहा था तो इसरो कंट्रोल रूम में मौजूद हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि इसरो पहले समझने की कोशिश करेगा कि क्या हुआ और उसके बाद अगले कदम पर फैसला करेगा और इसरो तीसरी बार चंद्रमा पर कदम रखेंगी। आज उनकी कही बातें सच साबित हुई.




