जादूगोड़ा : यूसिल की स्वैच्छिक इस्तीफा योजना से वंचित युवाओं को रोजगार से जोड़ने की मांग को लेकर जादूगोड़ा में सूर्य सिंह बेसरा गुरुवार को कम्पनी के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे. उनकी सभा की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. इस बाबत यूसिल कर्मी जगन्नाथ रजक ने कहा कि यूसिल में स्वैच्छिक इस्तीफा योजना के तहत 100 से अधिक युवा सड़क पर हैं. कई यूसिलकर्मियों के पुत्रों को इस योजना का लाभ देने के उद्देश्य से कंपनी में मेडिकल भी ली गई. बाद में यह योजना खटाई में डाल दी गई. यूसिल में नौकरी की आस में कई युवा अन्यत्र जगह से काम छोड़ कर घर आ गए ताकि पिता की नौकरी से ठाठ की जिंदगी जी, लेकिन हुआ उल्टा. कंपनी ने इस योजना में सात गंभीर बीमारियों के नाम जोड़ कर नौकरी पर पानी फेर दिया, जिसके खिलाफ यूसिलकर्मी के पुत्र एक बार फिर एकजुट हो रहे हैं, जिसकी अगुवाई झारखंड आंदोलनकारी नेता सूर्य सिंह बेसरा करेंगे.



