जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला परिषद चुनाव के बाद पहली बार सम्पूर्ण बैठक का आयोजन बुधवार को जिला परिषद कार्यालय सभागार में आयोजित किया गया. जहां तमाम जिला परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख एवं विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. बता दें जिले मे एक लंबे अरसे से उप विकास आयुक्त का पद रिक्त पड़ा था, जिस कारण जिला परिषद की पूर्ण बैठक नहीं हो पा रही थी. (नीचे भी पढ़ें)
बुधवार को आयोजित इस बैठक में लगभग 30 विभागों के अधिकारी शामिल हुए और जिला परिषद सदस्यों द्वारा उठाये गए मुद्दों पर उन्होंने अपना जवाब प्रस्तुत किया. बैठक में चलाये जा रहे योजनाओं पर चर्चा की गई. साथ ही नई योजनाओं को धरातल पर उतारने को लेकर विभाग के अधिकारियों को दिशा- निर्देश दिया गया.



