जमशेदपुर : भाजयुमो के झारखंड प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्णा शर्मा काली ने चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि चंद्रयान-3 की सफलता पूर्वक चंद्रमा के साउथ पोल प लैंडिंग भारत के लिए गर्व की बात है. पूरे देश को अपने वैज्ञानिकों, इंजीनियरों तथा चंद्रयान-3 मिशन से जुड़े सभी लोगों पर गर्व है. उन्होंने उक्त सभी का आभार भी जताया. काली शर्मा ने कहा कि 2019 में चंद्रयान-2 जब चांद की सतह पर सुरक्षित उतरने में असफल रहा था तो इसरो कंट्रोल रूम में मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि इसरो पहले समझने की कोशिश करेगा कि क्या हुआ और उसके बाद अगले कदम पर फैसला करेगा और इसरो तीसरी बार चंद्रमा पर कदम रखेगा. आज उनकी कही बात सच साबित हुई.



