चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत के मौराबांधी गांव के बेरा टोला का 25 केवी का ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीण पिछले पांच दिनों से अंधेरे में रहने को विवश हैं. बेरा टोला के करीब 30 परिवार इससे प्रभावित हैं. दो दिन पूर्व बिजली विभाग कर्मी गांव पहुंचे थे,परंतु ट्रांसफार्मर बनाने में सफल नहीं हुए. (नीचे भी पढ़ें)
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली नहीं रहने के कारण काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं . वहीं विद्यार्थियों का पठन पाठन भी प्रभावित हो रहा है. गांव में बिजली नहीं होने के कारण ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव हाथी प्रभावित है,अक्सर हाथी गांव में प्रवेश करते हैं. गांव में बिजली ना होने से ग्रामीण हाथी के भय के साए में जी रहे हैं. ग्रामीण राथु बेरा,प्राणकिस्टो बेरा,पहाड़ बेरा,रामकृष्ण बेरा,सोयलेन बेरा समेत अन्य ने ट्रांसफार्मर की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है.



