जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत प्रमोदनगर में नवविवाहिता के आत्महत्या के मामले में गुरुवार को परिजन एसएसपी आफिस पहुंचे है. इस मामले में बुधवार को मृतक के पति मनमोहन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी कभी भी आत्महत्या कर ही नहीं सकती है, उसकी हत्या की गयी है. हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया है. वहीं परिजनों ने ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार करने की मांग की है. परिजनों का कहना है कि परसुडीह थाना में लिखित सूचना दी गयी, जिसके बाद मृतका के पति को गिरफ्तार किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं अन्य में उसके बड़े कृष्णा मोहन प्रसाद, बड़ी भाभी रजनी शर्मा, संस्कृती, राजन नंदनी की भी गिरफ्तार की मांग की गयी है. गौरतलब है कि इससे पूर्व मंगलवार को परसुडीह की नवविवाहिता नेहा कुमारी ने आत्महत्या कर जान दे दी थी. जिसके बाद उसके मृतका के पति मनमोहन प्रसाद ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दिये थे. आनन फानन में मायके वाले आरा से जमशेदपुर पहुंचे. जहां उन्होंने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है. उन्होंने का कि बेटी से स्वीफ्ट डिजायर कार की मांग की जा रही थी, नहीं देने पर उसकी हत्या कर दी गयी है.



