जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो सहारा सिटी के चर्चित दुष्कर्म के मामले में एक नया मोड़ आ गया है. इस मामले में पीड़िता के संरक्षक नानक सेठ और उनकी पत्नी ममता सेठ के बीच ही आपस में विवाद हो गया है. दोनों के बीच डाइवोर्स फाइल हो गया है. इस मामले में नानक सेठ ने एक नया वीडियो बयान जारी कर सनसनी फैला दी है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी ममता सेठ पर गंभीर आरोप लगाये है और कहा है कि ममता सेठ का आरोपियों के साथ सेटिंग गेटिंग हो गया है और वह केस को कमजोर करने में लगी हुई है. उसने आरोप लगाया कि वह अलग रह रहा है, लेकिन उसकी जगह ममता सेठ करीम केबलवाला के साथ घुम रही है, कहीं भी आना जाना कर रही है. इस तरह के गंभीर आरोप लगाये गये है, जिसको लेकर नया मोड़ आ गया है. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
इस केस में आरोपियों को लाभ पहुंचने की भी संभावना बढ़ गयी है. आपको बता दें कि इस कांड में कई दिग्गज आरोपी है. इसमें मुख्य आरोपी झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के भाई गुड्डू गुप्ता, डीएसपी स्तर के अधिकारी अजय केरकेट्टा, इंस्पेक्टर रैंक के ऑफिसर और पूर्व थाना प्रभारी इमदाद अंसारी के अलावा कई लोग शामिल है. इस मामले को लेकर पिछले दिनों ही हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है, जिसमें हाईकोर्ट ने सारे आरोपियों के खिलाफ केस चलाने की इजाजत दी है. इसके बाद अब इन सारे आरोपियों के खिलाफ ट्रायल होगा. (नीचे भी पढ़ें)
क्या है पूरा मामला :
जमशेदपुर के मानगो सहारा सिटी की एक नाबालिग लड़की की मां ने मानगो थाना में 18 जनवरी 2019 को इंद्रपाल सैनी, शिव कुमार महतो, श्रीकांत महतो व अन्य के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी थी. दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता की मां ने बताया था कि बच्ची के साथ इंद्रपाल सैनी, शिव कुमार महतो, श्रीकांत महतो ने दुष्कर्म किया है. वही दुष्कर्म का वीडियो बनाया गया. वीडियो दिखाकर डरा-धमका कर बच्ची के साथ देह व्यापार कराया गया. इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. हालांकि श्रीकांत महतो को कोर्ट से जमानत मिल गयी. इंद्रपाल सैनी और शिव कुमार महतो फिलहाल घाघीडीह जेल में हैं. इस मामले में पीड़िता ने बाद में पुलिस को बताया था कि एमजीएम थाना में तत्कालीन थाना प्रभारी इमदाद अंसारी और डीएसपी अजय केरकेट्टा ने भी दुष्कर्म किया था. इसके अलावा जमशेदपुर शहर में कई स्थानों पर कई लोगों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म किया गया.




