
जमशेदपुर : झारखंड क्षत्रिय महिला संघ द्वारा सावन के खास मौके पर गुरुवार को “सावन मेमिम 2023” का उदघाटन जमशेदपुर के बिष्टुपुर क्लब हाउस में किया गया. यह आयोजन 24 अगस्त से 26 अगस्त तक किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में मेला, मिलन, महोत्सव के साथ-साथ मोटिवेशनल टॉक का भी आयोजन किया गया है. कार्यक्रम तीन सत्रों में संपन्न हुआ. सर्वप्रथम उदघाटन सत्र की शुरुआत झारखंड क्षत्रिय संघ अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह, महिला संघ प्रभारी विमल सिंह, युवा संघ अध्यक्ष रणविजय सिंह, महिला संघ अध्यक्ष डॉ कविता परमार, महासचिव मंजू सिंह, संरक्षिका कंचन सिंह, सीता सिंह, आशा सिंह, पल्लवी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. स्वागत भाषण और विषय प्रवेश डॉ कविता परमार ने कराया. (नीचे भी पढ़ें)

शंभू सिंह ने महिला सशक्तिकरण का असल मतलब बताते हुए कहा कि महिलाओं को अपने, परिवार और समाज के विकास के लिए किए गए संकल्प को पूरा करने के लिए अपनाई गई सख्ती हीं असल मायने में सशक्तिकरण है. कंचन सिंह ने महिला संघ के गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए आगे के लिए शुभकामना दिया. उसके बाद अतिथियों द्वारा महिलाओं द्वारा लगाए गए मेला का शुभारंभ किया जहां क्षत्रिय महिलाएं जरूरत की सामग्रियों के साथ साथ खाने का भी स्टॉल लगाईं हैं. दूसरे सत्र में जीवन संस्था की गुरप्रीत कौर ने मेंटल स्ट्रेस और उसके मैनेजमेंट पर टॉक दिया। उन्होंने बहुत छोटी छोटी उपायों के माध्यम से स्ट्रेस को कम करने का विधि बताया. तीसरे सत्र में सीतारामडेरा, सिदगोड़ा और बागबेड़ा इकाई द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसका सभी ने आनंद लिया.



