जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में शुक्रवार को जलापूर्ति शुरु हो गई. सुबह 7 बजे पानी की सप्लाई हुई. बताते चले कि मोटर खराब होने के कारण पिछले 8 दिनों से कॉलोनिवासियों को बूंद बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा था. पानी सप्लाई होने से 1140 घरों के लोगों ने राहत की सांस ली. (नीचे भी पढ़ें)
बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष व भाजपा नेता सुबोध झा ने इस संबंध में कहा कि मोटर बराबर जल जाती है. विकल्प के रुप में दो मोटर फिल्टर प्लांट में पहले से मौजूद है. ऐसी स्थिति में दूसरे मोटर की भी रिपेयरिंग करा कर रखनी चाहिए. ताकि भविष्य में एक मोटर खराब होने पर दूसरे से पानी सप्लाई हो सके.



