सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के मुखिया होटल के सामने रात एक बजे छापेमारी की गयी. इस छापामारी में भारी मात्रा में स्पंज आयरन एवं कोयला जब्त किया गया. इसके अलावा अवैध तरीके से संचालित क्रशर मशीन को सील किया गया. छापेमारी चांडिल एसडीओ रंजीत लौहरा ने किया. सरायकेला खरसावां जिला के नये उपायुक्त एवं नये पुलिस अधिक्षक पदस्थापित होने के बाद क्षेत्र में चल रहे अवैध कारोबार के ठिकाने पर छापेमारी कर माफियाओं पर मामला दर्ज कर रहा है. इस कार्य के लिए स्थानीय थाना प्रभारी, एसडीपीओ एवं पुलिस निरीक्षक को छापेमारी का भनक भी लगने नहीं दे रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
चांडिल थाना क्षेत्र के मुखिया होटल स्थिति एक क्रैशर में रात्रि एक बजे अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत लौहरा ने छापामारी किया. क्रैशर चारदीवारी एवं बड़े गेट लगा हुआ था. इसके अंदर ओड़िशा से लौह आस्क (लौहा पत्थर) एवं कोयला भारी मात्रा में जब्त किया. क्रैशर के मुंशी कृतिबास कुमार ने बताया कि ये सभी सामान जमशेदपुर के नानक सेठ का है. लगभग करोड़ों रुपया का माल जब्त हुआ. साथ ही क्रशर के मेन गेट में ताला लगाकर सील किया गया. चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी ने चौका पुलिस एवं चांडिल पुलिस को घटनास्थल बुलाकर माफियाओं पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. आपको बता दें कि नानक सेठ मानगो के चर्चित सहारा सिटी दुष्कर्म की पीड़िता के संरक्षक है. सरायकेला पुलिस ने बताया कि इस अवैध गतिविधियों की ठोस जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई की गयी है.



