जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने पांच अपराधियों को चार देशी कट्टा और पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इसका खुलासा शुक्रवार को किया. जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार ने संवाददाता सम्मेलन कर इसके बारे में अधिकारिक जानकारी दी. उन्होंने बताया कि टीचर्स कॉलोनी मैदान में पांच से छह अपराधियों के इकट्ठा होने की सूचना मिली थी. इसके बाद एसएसपी ने डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम बनायी, जिसके बाद पीूरे मैदान की घेराबंदी की गयी, जिसके बाद पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों में बागबेड़ा कॉलोनी निवासी अमन पाठक, बागबेड़ा रामनगर रेलवे स्कूल के पास रहने वाले अंकित कुमार शर्मा, मानगो टीचर्स कॉलोनी निवासी विशाल कुमार उर्फ राहुल कुमार तिवारी, मानगो शिव मंदिर टीचर्स कॉलोनी निवासी अनुराग जायसवाल उर्फ बुढ़ा और मानगो टीचर्स कॉलोनी निवासी रोनित सिंह उर्फ रोनी शामिल है. (नीचे भी पढ़ें)

उनके पास से एक देशी पिस्तौल और 7.65 एमएम का एक जिंदा कारतूस, तीन देशी कट्टा, 0.315 बोर का तीन जिंदा कारतूस, 0.315 बोर का दो खोखा, 12 बोर का एक कारतूस, एक मोटर साइकिल, एक एक्टिवा स्कूटी को जब्त किया गया है. अमन पाठक, अंकिमत कुमार शर्मा, विशाल कुमार, अनुराग जायसवाल समेत अन्य के खिलाफ कई थाना में केस दर्ज है. रोनिक सिंह उर्फ रोनी के खिलाफ कदमा थाना में नौ कांड दर्ज है. (नीचे भी पढ़ें)

दूसरी ओर, बागबेड़ा थाना की पुलिस ने अपराधी रंजीत कुमार मिश्रा उर्फ डब्ल्यू मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है. वह कई सारे मामले में आरोपी है. इन लोगों द्वारा ही रंजीत पर फायरिंग बागबेड़ा में की गयी थी. वहीं, रंजीत, संजीत गिरोह से भी काफी दुश्मनी थी, जिसको लेकर उसने कई बार फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था.



