जमशेदपुर : मानगो के ओल्ड पुलिया रोड में एआइएमआइएम की ओर से मोदी सरकार के सीएजी घोटाले के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया. इसके साथ ही झारखंड में मॉब लिंचिंग के रूप में मुसलमानों की लगातार हो रही हत्याओं के विरोध में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी पुतला दहन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इस मौके पर एमआइएम के युवा जिलाध्यक्ष अब्दुल जावेद, प्रवक्ता फखरुद्दीन अंसारी, उपाध्यक्ष मोहम्मद सरफराज अंसारी, मीडिया प्रभारी मोहम्मद फैयाज आलम, युवा सचिव वसीम अहमद, युवा सचिव वसीम हैंडसम, नियाज आलम सोहराब आलम फख्र आलम इनके अलावा एमआइएम के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.



