जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो नगर निगम में उस समय स्थिति अचानक रोमांचिक हो गयी जब दल बल के साथ भाजपा नेता विकास सिंह पहुंचकर मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव को हिम्मत और ताकत बढ़ाने के लिए रिवाइटल की गोलियां दिया. मानगो नगर निगम में भाजपा नेता विकास सिंह और उनके समर्थकों ने कहा कि मंत्री से डरना बंद करो, संविधान की धज्जियां उड़ाना बंद करो का जमकर नारा लगाया. मानगो नगर निगम कार्यालय पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव को रिवाइटल की गोली देते हुए कहा कि विगत छः महीना से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता अपने आप्त सचिव को आगे करके एनएच 33 आनंद विहार कॉलोनी के मुहाने में करोड़ों रुपए की लागत से छः मंजिला कार्यालय का निर्माण आदिवासी जमीन में करवा रहे है. विकास सिंह ने बताया की सैकड़ो बार नगर निगम के कार्यालय के ईमेल एड्रेस, कार्यपालक पदाधिकारी एवं सिटी मैनेजर के व्हाट्सएप के साथ-साथ दूरभाष एवं लिखित शिकायतें किया है. सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के नियम के अनुसार कार्य कैसे चल रहा है किस परमिट से बन रहा है सूचना मांगी गई थी. (नीचे भी पढ़ें)
गोल मटोल सूचना देकर कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने अपना पल्ला झाड़ लिया था. बीच-बीच में कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव विभिन्न माध्यमों से खबर भेजते रहें की मंत्री का मामला है उन्हें विवाद में नहीं पड़ना है. विकास सिंह ने साफ साफ कह दिया था भारत का संविधान और कानून सभी भारतवासी के लिए समान है चाहे दैनिक मजदूरी करने वाला हो या देश का सबसे धनी व्यक्ति. लगातार छः महीने से शिकायत करने के बाद भी सुरेश यादव के तरफ से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा आप्त सचिव को आगे करके बनाई जा रही करोड़ों की बहु मंजिला इमारत के कार्य को बंद नहीं कराया गया बार-बार शिकायत करने पर भी वें हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)
कानून और संविधान की रक्षा करने के लिए भाजपा नेता विकास सिंह ने उन्हें हिम्मत और मजबूती देने के लिए आज रिवाइटल की गोली दिया. रिवाइटल की गोली देते हुए विकास सिंह ने कहा कि रिवाइटल की गोली खा कर हिम्मत और कलेजा को बड़ा कीजिए तब जाकर आप कानुन और संविधान की रक्षा कर पायेंगे. विकास सिंह ने ज्ञापन भी दिया सुरेश यादव ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि उन्हें पहले कभी ज्ञापन नहीं दिया गया जबकि सच्चाई यह है कि सैकड़ो बार कार्यालय के ईमेल, व्हाट्सएप एवं आरटीआई के माध्यम से शिकायत की गई है लेकिन मामले को मंत्री के कारण ही डर से वें नजर अंदाज करते आ रहे थे. मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह, विजय सिंह, विजय ओझा, राम सिंह कुशवाहा, मनोज ओझा, अजय लोहार, जीतू गुप्ता, सुजीत कुमार, मनोज रॉय, नन्हे खान, तौसीफ खान, नीरज साव, मनोज शर्मा, राकेश मंडल, धर्मेंद्र पांडे मुख्य रूप से उपस्थित थे.



