गालूडीह : गालूडीह के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से डॉक्टर नहीं हैं. दो एएनएम और एक फार्मासिस्ट के भरोसे स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है. पूर्व में यहां डॉक्टर मुगली हांसदा पदस्थ थी. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं होने के चलते यहां स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है. फिलहाल एएनएम पूनम कुमारी, झरना दास और फार्मासिस्ट अरुण कुमार दास स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
फार्मासिस्ट अरुण कुमार दास ने बताया कि अभी सर्दी, खांसी, बुखार, खुजली, लूज मोशन आदि बीमारी के मरीज आ रहे हैं. हर रोज करीब 40 के आसपास मरीज इलाज के लिए आते हैं. वहीं, स्वास्थ्य केंद्र अब जर्जर अवस्था में पहुंचने लगी है. जिसकी वजह से आए हुए मरीजों के साथ ही स्टाफ के लोगों को भी चिंता सताने लगी है. स्वास्थ्य केंद्र अब धीरे-धीरे जर्जर अवस्था में पहुंच रहा है. खासकर बारिश के मौसम में मरीज चिंतित रहते हैं.




