जादूगोड़ा : पूरे देश के कोने – कोने से भारतीय आदिवासी भूमिज समाज के प्रतिनिधि मंडल रविवार को खड़गपुर ट्रैफिक स्कूल (खड़गपुर) में जुटेंगे जहां इस राष्ट्रीय सम्मेलन के जरिए सामाजिक व राष्ट्रीय स्तर के मुद्दो पर चर्चा होगी. उक्ताशय की जानकारी देते भारतीय आदिवासी भूमिज समाज राष्ट्रीय महासचिव दिनेश सरदार (जादूगोड़ा) ने कहा कि इस इस राष्ट्रीय अधिवेशन में पांच राज्यों (असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओड़िसा और झारखंड) से भूमिज समाज के नवगठित कार्यकारिणी सदस्यों की पहली बैठक आयोजित किया गया है जिसमें विशेष रूप सभी निर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा आपसी परिचय एवं सामाजिक संगठनात्मक संरचना पर विस्तार से चर्चा समेत समान नागरिक संहिता, वन संरक्षण संशोधन विधेयक 2023 और माणिपुर हो रहे आदिवासी पर हो रहे अत्याचार एवं हिंसा पर चर्चा किया जाएगा. इस अधिवेशन में सभी राज्यों के पदाधिकारियों एवं केंद्रीय सदस्यों तथा सभी प्रदेशों के अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे.











