चाकुलिया: मंगलवार को वन सुरक्षा समिति की एक बैठक कांकड़ीशोल स्थित पद्मश्री जमुना टुडू के आवासीय कार्यालय में पद्मश्री जमुना टुडू की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 सितंबर रविवार को रक्षाबंधन कार्यक्रम मनाया जाएगा. उक्त कार्यक्रम में हजारों महिलाएं पेड़ में राखी बांधकर पेड़ की रक्षा करने का संकल्प लेंगी. बैठक को संबोधित करते हुए श्रीमती टुडू ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सदस्य उपस्थित होकर जंगल संरक्षण करने का संकल्प लें. (नीचे भी पढ़े)
कहा कि उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के उपायुक्त और विशिष्ट अतिथि एसएसपी जमशेदपुर और उप विकास आयुक्त उपस्थित होंगे. जमुना टुडू ने बताया कि उसी दिन वन सुरक्षा में लगे उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को उपायुक्त के हाथों वन रत्न सम्मान एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया जाएगा. बैठक में हरि साधन मल्लिक, पार्थो महतो, जमुना गोप, बसंत नायक, चंडी चरण मुंडा,बनमाली दास, अपु दास, अंजू महतो, सुमित्रा महतो, राधिका महतो, शेफाली सबर, रतिकांत बाग, धोनी महतो, निमाई मंडी समेत अन्य उपस्थित थे.














