
जमशेदपुर : जमशेदपुर के रोट्रेक्ट क्लब ऑफ कालीमाटी की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बागुनहातु बस्ती में स्पोट्सऐरा 2.0 का आयोजन किया गया. इस दौरान बच्चों को खेल के प्रति जागरुक किया गया. साथ ही मेढ़क रेश, रेली रेस, 50 मीटर रेस, कबड्डी जैसे खेल का आयोजन किया गया. जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. बच्चों के बीच मेडल और चॉकलेट वितरित किया गया. कार्यक्रम में रोट्रेक्ट क्लब ऑफ कालीमाटी के सदस्य मौजूद थे.














