रामगोपाल जेना, चक्रधरपुर: ब्रह्माकुमारिज पाठशाला, चक्रधरपुर की संचालिका बीके मानिनी बहन ने कहा कि संकल्प, बोल और विचार पावरफुल बन जाने से वायुमंडल अपने आप शक्तिशाली बन जाएगा. वे आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय,माउंट आबू (राजस्थान) की रूटीन कार्यक्रम के अनुसार चक्रधरपुर अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में रक्षासूत्र बांधने का रस्म पूरा करने के उपरांत अपने संबोधन में कही. उन्होंने आगे कहा कि चिकित्सकीय क्षेत्र में राजयोग वरदान साबित होता है. (नीचे भी पढ़े)
क्योंकि इससे नीज के साथ आने वाले मरीजों को तन के साथ ही साथ उसका मन को शक्तिशाली बना सकते है. प्रभारी डॉक्टर अंशुमान शर्मा ने भी इस अवसर पर ब्रह्माकुमारिज के कार्यशैली को समाजहित में बेहद कारगर बताया. इस अवसर पर बीके मानिनी ने अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर अंशुमान शर्मा के साथ ही साथ उपस्थित अन्य को भी राखी बांधी, वरदान कार्ड व ईश्वरीय सौगात दिया और मुंह भी मीठा कराया. मौके पर बीके गीता मुख्य रूप से मौजूद रही.














